शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने कोरोना योद्वाओ का किया सम्मान

Jul 16, 2020 - 14:23
 0
शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने कोरोना योद्वाओ का किया सम्मान

कन्टालिया,पाली 
कन्टालिया :- वैश्विक महामारी कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियो द्वारा  कोरोना काल में दी गई सेवाओ के बदले उन्हे बुधवार को कोरोना योद्वा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कोरोना काल में जहा एक ओर सभी विभागो द्वारा जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी सेवाए दी गई जिसमें  शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। इसी के फलस्वरूप बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक निदेशक महेन्द्र नानीवाल समेत अन्य अधिकारियो एवं कार्मिको को कोरोना योद्वा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।  इस दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पुनायता की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया, शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के  जिलाध्यक्ष मुकेश बोहरा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक सिसोदिया, कमल श्रीवास्तव, देवेन्द्र रूनवाल, हंसराज शर्मा,नवीन जैन, हितेश बैरवा, महेश कुमार, गिरवर सिंह राव, महेन्द्र सिंह चौहान, महिपाल पंवार, अरूण चौधरी, द्वारका प्रसाद जावा आदि मौजूद रहे।

  • नरेश कुमार परिहार की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................