मोबाइल फोन को लेकर शहर में हुई फायरिंग, क्षेत्र में फैली दहशत

Dec 25, 2021 - 20:53
 0
मोबाइल फोन को लेकर शहर में हुई फायरिंग, क्षेत्र में फैली दहशत

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कावांखेड़ा में दो हिस्ट्रीशीटर्स के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक ने दूसरे के घर जाकर दो फायर किये। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शहर कोतवाल डीपी दाधीच ने बताया कि कावांखेड़ा निवासी सिकंदर उर्फ लॉटरी व अब्दुल हकीम उर्फ भूरिया कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके बीच मोबाईल को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर आज हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी दूसरे हिस्ट्रीशीटर के अब्दुल हकीम के घर पहुंचा और एक के बाद एक दो फायर किये । गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। अब्दुल हाकिम ने सिकंदर के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है