पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर पहुंची भरतपुर

Mar 7, 2021 - 17:28
 0
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर पहुंची भरतपुर

भरतपुर (राजस्थान) प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज रविवार जयपुर से हेलीकॉप्टर से चलकर दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के अंतर्गत 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से गिरिराज परिक्रमा मार्ग के पूंछरी के लौठा में हेलीपैड पर उतरी जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।  बाद में राजे वहीं पास स्थित मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वसुंधरा राजे का  भव्य स्वागत किया गया। यहां पर वसुंधरा राजे को राजस्थान की प्रमुख लुगड़ी पीले की भेंट की गई। इस दौरान वसुंधरा राजे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान के आशीर्वाद के बिना कोई भी काम शुभ नहीं होता है ।इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री राम  जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहे हैं और भरतपुर के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि भरतपुर के ब्रज क्षेत्र से जो पत्थर राम मंदिर के लिए जा रहा है उससे  भरतपुर का ब्रज क्षेत्र भी राम मंदिर का एक हिस्सा बनेगा। इस मौके पर उन्होंने अपनी माता राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी याद किया और कहा कि उनके रग रग में राष्ट्रवाद भरा हुआ था वे भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता भी रही थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू कराए गए ब्रज क्षेत्र के विकास में अवरोध लगाकर कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।  संबोधन के बाद राजे ने श्रीनाथजी जतीपुरा और गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की साथ ही राजे गोल्फ़ कार्ट गाड़ी से 7 कोस की गोवर्धन परिक्रमा भी शुरू की। गौरतलब है कि इस धार्मिक यात्रा को उनका शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान प्रदेशभर से आए उनके  समर्थक इस दौरान उनके साथ दिख रहे है। जानकारी के मुताबिक परिक्रमा के बाद राजे डीग में लक्ष्मण मंदिर के दर्शन करते हुए शाम को ब्रजांचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदिबद्री जाएंगी जहां रात्रि में ब्रज लोक कला मंच की ओर से रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी । राजे रात्रि विश्राम यही आदिबद्री मंदिर में करेंगी।  8 मार्च सोमवार को सुबह आदिबद्री मंदिर में मंगला आरती करने के बाद ब्रजांचल के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर जाएंगी और मंदिर में भगवान केदारनाथ का अभिषेक करेंगी साथ ही पार्वती मंदिर में कलश अभिषेक करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च सोमवार को दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................