बाबा रामदेव की विशाल पद यात्रा निकाली धूमधाम से।गूंजते रहे बाबा के जयकारे
राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे के सराय बाजार से क्षॄदालुओं ने बाबा रामदेव की नवंम पद यात्रा परंपरागत धूमधाम से निकाली गई।
बाबा रामदेव भक्त मुन्नाभाई साहु ने बताया की सोमवार को बाबा की जयंती के अवसर पर सराय मौहल्ले से वाहन मे बाबा रामदेव के छायाचित्र को विराजमान कर डीजे एवं बाबा के भजनों की धुन पर विशाल पद यात्रा निकाली गई। यह मुख्य बाजार, गंगाबाग चौराहा,शेखा की बगीची,गोठ होते हुए सूरेर बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंची जहां पर बाबा की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।

