पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा मानसिंह की मनाई 36 वी पुण्यतिथि

Feb 22, 2021 - 13:01
 0
पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा मानसिंह की मनाई 36 वी पुण्यतिथि

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग कस्बे के पुरानी अनाज मंडी स्थित शहीद स्थल पर पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा मानसिंह की 36 वी पुण्यतिथि उनकी पुत्री  पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा के नेतृत्व में मनाई गई। इस मोके पर पंडित पुनीत कुमार शांडिल्य के मंत्रोच्चारण के साथ  पूजा-अर्चना और हवन कराया गया पूर्व मंत्री दीपा ने अपने पिता के शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। उल्लेखनीय है कि कुशल प्रशासक किसान राजनेता और इंजीनियर का संयुक्त रूप राजा मानसिंह का जन्म 5 दिसंबर 1921 को हुआ था भरतपुर जिले से वे 7 बार लगातार विधायक रहे।
क्या था मामला- 1985 में विधानसभा के चुनाव चल रहे थे जहां कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में तत्कालीन राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर हेलीकॉप्टर से प्रचार करने डीग आये हुए थे। तभी किसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजा मान सिंह को सूचना दी कि आपके रियासत के ध्वज को जला दिया गया है ।राजा मानसिंह को यह बात सहन नहीं हुई और उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा स्थल  पर वनाये गए मंच को तोड़ दिया और अपने विपिन कैरियर से हेलीकॉप्टर को भी छतिग्रस्त कर दिया। शहर में राजा मानसिंह की जय जयकार होने लगी। तभी दूसरे दिन 21 फरवरी को जब राजा मानसिंह अनाज मंडी में प्रचार कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। ओर पुलिस की कथित रूप से गोली लगने से राजा मानसिंह की मौत हो गई। उनके साथ बैठे उनके दामाद बाल-बाल बच गए लेकिन उन्हें गहरी चोटें आई। इस कार्यक्रम में कुवंर दुष्यंत सिंह, नवीन शर्मा, सतीश तमौलिया, खैमचंद कोली सहित राजामानसिंह के समर्थक मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................