पूर्व सासंद गंगाराम कोली का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Jan 15, 2022 - 17:06
 0
पूर्व सासंद गंगाराम कोली का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी)। बयाना लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे गंगाराम कोली के निधन से कस्बा सहित समूचे क्षेत्र में शोक छा गया है। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस दिल्ली के एक अस्पताल में ली। उनका गुरूवार की शाम को निधन हुआ। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए है। उनकी पुत्रवधु रंजीता कोली भरतपुर रिजर्व सीट से लोकसभा सदस्य है। स्व.गंगाराम कोली 10वीं 11वी व 12 वीं लोकसभा के सदस्य रहे थे। उनकी शवयात्रा में शुक्रवार को यहां भीड उमड पडी थी। जिनका यहां के ओमशांती वन मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान कि साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र नंदकिशोर कोली ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी। इससे पूर्व भरतपुर से आई सशस्त्र पुलिस की टुकडी ने उन्हें हथियार झुकाकर व गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान देते हुए अंतिम सलामी दी तथा लोकसभा अध्यक्ष ओमबिडला व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां एवं भाजपा के संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर की ओर से भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल व जिलाध्यक्ष डॉ.शेलेष सिंह एवं जिला प्रमुख जगतसिंह ने व जिला प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी विनीता स्वामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिलाप्रमुख राजवीरसिंह भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कंसाना, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ.धर्मसिंह, मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, मानसिंह पटेल, जिलामंत्री राजेन्द्र दमदमा सहित पार्टी के अन्य नेताओं व गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजली अर्पित की। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है