गोविंदगढ़ पुलिस की कार्यवाही, अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Dec 15, 2021 - 19:56
 0
गोविंदगढ़ पुलिस की कार्यवाही, अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

गोविंदगढ़ (अलवर, राजस्थान) जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार लोकल एवं स्पेशल एक्ट में कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह मुख्यालय अलवर एवं  विनोद कुमार वृत्ताधिकारी वृत रामगढ़ अलवर के निकटतम सुपरविजन में सुरेश पहाडिया उ०नि० थानाधिकारी थाना गोविन्दगढ़ के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही की गई

कार्यवाही में  पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की बारोली की तरफ से सीकरी रोड पर एक व्यक्ति पैदल दौमडाकी मोड की तरफ आ रहा है। जिसके पास देशी कट्टा है। इस सूचना पर गठित टीम द्वारा मौके पहुँचकर असपाक पुत्र शहबाज जाति मेव उम्र 23 साल निवासी सामदीका पुलिस थाना जुरहेरा जिला भरतपुर की जांच की तो एक देशी कट्टा 12 व 1 जिन्दा कारतूस मिला। पुलिस टीम द्वारा देशी कट्टा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस को जप्त कर असपाक को गिरफ्तार किया गया। ओर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध कर पुलिस के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है