मानवाधिकार सुरक्षा संगठन राजगढ़ इकाई की ओर से सम्मान समारोह किया गया आयोजित

Mar 10, 2021 - 00:50
 0
मानवाधिकार सुरक्षा संगठन राजगढ़ इकाई की ओर से सम्मान समारोह किया गया आयोजित

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन) कस्बे के गंगाबाग स्थित अंबेडकर  भवन में संगठन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी के मुख्य सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर योगी ने महिलाओं को राष्ट्र-देश ही नहीं अपितु समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उसे मिले हुए अधिकारों की सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य तथा पीड़ित महिला एवं सर्वसमाज के लोगों की सेवा भी उन्ही का कार्य बताया। संगठन की तहसील अध्यक्ष वर्षा गुप्ता ने समारोह में अपने उद्बोधन  मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी से गुलाब के फूल की तरह खुशबू बिखेरते हुए पीड़ित मानव की सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए महिलाओं को अपनी ताकत पहचानने एवं आत्म सम्मान का भाव आपके अंदर होना वह बाहरी लोग भी आपको सम्मान देंगे। गुप्ता ने आह्वान किया कि महिलाएं घरेलू हिंसा के खिलाफ अपनी अंदर की शक्ति को पहचाने और स्वय को समझदार बनाएं।

कार्यक्रम मे करीब 25 छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया व सम्मानित महिलाओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भावना शर्मा प्रचार प्रसार मंत्री, प्रदेश जॉन प्रभारी रामसिंह सैनी, कुसुम राजावत, सहित संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए इससे पूर्व कार्यक्रम का माता सरस्वती के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे संगठन के महावीर सैन, देवदत्त चितोशिया, आयुष गर्ग, रामअवतार मीणा, राजेंद्र साहू, अजय शर्मा, ममता पारिक, गोरधनी, हेमचंद, श्याम सुन्दर, विक्रम सैनी, गौरव, सुरेश चौहान, राहुल शर्मा, अनिता गुप्ता, सौरभ सैन, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सैन एवं रामसिंह सैनी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................