तसई मंडल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मनाया विजयदशमी उत्सव
कठूमर/ दिनेश लेखी। तसई मंडल में पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरूवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। गौरतलब है कि विजयादशमी के दिन ही वर्ष 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और तभी से संघ लगातार इस दिन को उत्सव के रूप में मनाता चला आ रहा है। इस बार का स्थापना दिवस विशेष महत्व रखता है क्योंकि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है
खंड के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं तसई मंडल के पालक ओमवीर सिंह फौजदार एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तसई ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश सिंह चौहान रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवेंद्र जैन ने संघ की भूमिका को विस्तार से बताया कि आज से ठीक 100 वर्ष पहले सन् 1925 को विजयादशमी पर्व पर ही संकल्प, सेवा और समर्पण के एक यज्ञ की शुरुआत हुई थी। राष्ट्र के प्रति समर्पित इस यज्ञ में अनेकों तपस्वियों ने अपनी आहुति दी। जिसके परिणाम स्वरूप आज एक बहुत बड़ा वटवृक्ष विश्व के सामने तैयार है। इस वटवृक्ष का नाम है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। यह वटवृक्ष आज अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है और इसकी शाखाओं का विस्तार देश भर में हो चुका है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता द्वारा प्रत्येक हिंदू परिवार से एक स्वयंसेवक देश समाज के लिए देने का आह्वान किया।

