माली सैनी महासभा के चेयरमैन कच्छावा के निधन से माली समाज को अपूर्णनीय क्षति: माली

Jul 27, 2021 - 22:48
 0
माली सैनी महासभा के चेयरमैन कच्छावा के निधन से माली समाज को अपूर्णनीय क्षति: माली

गुरला/ बद्री लाल माली

गुरला:-भीलवाड़ा राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के चेयरमेन एवं अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष ऊँकारराम कच्छावाह के निधन पर भीलवाड़ा माली (सैनी) महासभा द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त की गई। कच्छावा का कल रात लम्बी बीमारी के बाद एम्स हॉस्पीटल जोधपुर में निधन हो गया। आज अंतिम अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पीपाड़ सिटी (जोधपुर) में किया गया, जिसमें संस्था के समस्त पदाधिकारी व कई जन प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। 
माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि ऊँकार राम कच्छावाह के निधन से समाज को बहुत बड़ी (अपूर्णनीय) क्षति हुई है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। कच्छावा माली समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के प्रति बहुत समर्पित थे। वह लगातार तीन बार अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कछावाह के कार्यकाल में उनके अथक प्रयासों से पुष्कर संस्थान का सर्वागीण विकास हुआ है। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य को समाज सदैव याद रखेगा। समाज के विकास एवं समाज सुधार में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वह रात दिन समाज की उन्नति के लिए ही सोच रखते थे, एवं प्रयासरत थे। राजस्थान ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के समाजों में भी उनकी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बहुत अच्छी पहचान और पेठ थी। उनके निधन से समाज को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति किया जाना संभव नहीं है किंतु ईश्वर के विधान के आगे हम सब विवश है। 
ऊँकारराम कच्छावाह मूलतः पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर के रहने वाले थे। अभी काफी समय से वे जोधपुर में ही निवास कर रहे थे। उनके द्वारा एक बार जोधपुर जिले की बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर, करीब बीस हजार मत प्राप्त किये थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष उनकी एक अच्छे काँग्रेसी नेता के रूप में पहचान थी। उनके एम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान भी गहलोत द्वारा व्यक्तिगत रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई थी।
समाज की ओर से संवेदना प्रकट करने वालों में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय सचिव बंशीलाल माली, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष योगेश गहलोत, राज. प्रदेश माली सैनी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष हरनारायण माली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सरिवाल, शंकर गोयल, कन्हैयालाल माली, नानूराम गोयल, भैरूलाल गोयल, मूरली सैनी, सम्पत बुलिवाल, देबीलाल माली, शंभु बुलिवाल, सत्यनारायण गुलगांवा, कालूलाल माली शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................