जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवा दल, यंग ब्रिगेड सेवादल अलवर के संयुक्त तत्वाधान में हुई आवश्यक बैठक

Dec 26, 2020 - 03:21
 0
जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवा दल, यंग ब्रिगेड सेवादल अलवर के संयुक्त तत्वाधान में हुई आवश्यक बैठक

अलवर / दिनेश लेखी 

अलवर जिला कांग्रेस सेवादल ,महिला कांग्रेस सेवादल ,यंग बिग्रेड सेवादल अलवर के संयुक्त तत्वावधान में बैठक का आयोजन स्वरूप विलास होटल, अलवर में किया गया।
     बैठक में किसान आन्दोलन के लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की किसान रैली को लेकर दिनांक 28-12-2020 से प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में जयपुर से निकाली जाने वाली रैली के अलवर आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। दिनांक 28-12-2020 को रैली जयपुर से प्रात: 10 बजे रवाना होकर दौसा होते हुए सांय 4 बजे अलवर पहुॅचेगी जहां पर जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल, यंग बिग्रेड सेवादल के कार्यकर्ताओं की मिटिंग व जिला कांग्रेस कमेटी के महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस व एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ताओं सहित सभी पार्टी के अग्रिम संगठन के कार्यकर्ताओं आमंत्रित रहेगे। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत होगे।
       रैली को अलवर दौसा सीमा से यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहित जैन द्वारा रिसीव किया जाकर अलवर शहर तक लाया जायेगा। अलवर में मीटिंग को सम्बोधित करके किसान आन्दोलन पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिये जायेगे। रैली दिनांक 28-12-2020 को सांय भरतपुर के लिये प्रस्थान कर जायेगी।
आज की बैठक में सेवादल प्रभारी एवं जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अलवर डॉ. जी.एस. नरूका, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दुलीचन्द मीणा एडवोकेट, जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष सरोज चाकर, यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहित जैन, शहर अध्यक्ष महिला सेवादल बबिता रविशंकर, राकेश शर्मा, सरजीत बाली, स्वेता जैन, रमेश मीणा, कृष्ण बैरवा, भारती परेवा, लेखराज खीची, करण सिंह राजपूत, दिनेश लेखी (कठूमर)महासचिव जिला कांग्रेस सेवादल, प्रभाग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................