पुल से नीचे गिरने एक व्यक्ति की मौत, दिलावरपुर निवासी के रूप मे हुई पहचान
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत पडीसल पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलावरपुर निवासी विक्रम यादव (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन दिनेश यादव ने बताया कि विक्रम यादव आज पडीसल पुल के पास गया हुआ था, जहां किसी कारणवश वह पुल से नीचे गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची कब्जे में लेकर अलवर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर घटना की जांच कर रही है।

