भर्तहरी पदयात्रा को लेकर बैठक आयोजित
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
भर्तहरि मंडल सेवा समिति राजगढ़ की एक बैठक बाबा जी की कुटिया थाना गांव रोड राजगढ़ में समिति के अध्यक्ष रामफूल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
एडवोकेट जितेन्द्र सैनी ने बताया कि बैठक में भर्तहरी धाम की सातवीं पदयात्रा ले जाने का निर्णय लिया गया l भर्तहरी धाम की सातवीं पदयात्रा का शुभारंभ दिनांक 11 अगस्त 2025 सोमवार को बाबाजी कुटिया राजगढ़ से होगा यह पदयात्रा दिनांक 12 अगस्त 2025 को भर्तहरि धाम पहुंचेगी ।
भर्तहरी मंडल सेवा समिति राजगढ़ के सरक्षक राजू सैनी ने बताया कि भर्तहरि धाम में पदयात्रा के पहुंचने पर विशाल भंडारा होगा जिसमें सभी पदयात्री प्रसाद पाएंगे इस अवसर पर हरिमोहन सैनी,राम खिलाड़ी सैनी,सीताराम सैनी, कैलाश टाल वाला, रमेश सैनी,मोहनलाल सैनी, रमेश हलवाई, बबलू ठेकेदार,गोकुल राम सैनी,अशोक सैनी,बनवारी लाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, अशोक सैनी,लालाराम सैनी, कन्हैयालाल सैनी,लक्ष्मीनारायण सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे l

