सकट की प्राचीन बावड़ी की सफाई कर जलाया प्लास्टिक कचरा

Sep 19, 2020 - 00:23
 0
सकट की प्राचीन बावड़ी की सफाई कर जलाया प्लास्टिक कचरा

सकट अलवर

सकट 18 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए जा रहे। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजपुर धमरेड मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य ख्यालीराम टाकड़ा व मंडल अध्यक्ष कमल सेठी की अध्यक्षता में सकट में स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ सफाई की और बावड़ी के अंदर एकत्रित प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करके सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक साथ जलाया और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दिया इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूबिया उपाध्याय ने आमजन से भी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में जुड़ कर स्वच्छता की ओर एक कदम साथ मिलकर आगे आने को कहा और सभी से आह्वान किया। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद लाटा सेडू राम सैनी कालूराम सैनी वीरेंद्र धाकड़ सीताराम रेबारी मुकेश उपाध्याय हेमंत भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow