खिलाड़ी खेल भावना से खेलों को खेलें:- युवा नेता राकेश दायमा

Dec 21, 2022 - 17:49
 0
खिलाड़ी खेल भावना से खेलों को खेलें:- युवा नेता राकेश दायमा

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ सोनू) बानसूर के गांव तुराणा में देव क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मोहन दास महाराज रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता राकेश दायमा ने की। इस दौरान फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मोहनदास महाराज ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें । युवा खेलों में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करें। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं युवा नेता राकेश दायमा ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बनता है तथा युवाओं के मानसिकता में भी वृद्धि होती है गांव में भी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। लेकिन उन्हें निखारने की आवश्यकता होती है। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को ₹11000 की नकद राशि तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100  रुपए की राशि तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर करणसिंह, यादराम,राजू रावत, सुभाष सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है