आँधवाड़ी गांव में हुआ पद दंगल का आयोजन, बन्नाराम मीना का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Dec 5, 2021 - 17:34
 0
आँधवाड़ी गांव में हुआ पद दंगल का आयोजन, बन्नाराम मीना का ग्रामीणों ने किया स्वागत

माचाड़ी (राजगढ़, अलवर, राजस्थान/राजकुमार गुप्ता) माचाड़ी कस्बे के नजदीक  आँधवाडी गांव में सैयद बाबा के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा विशाल ढ़ाचा दंगल का प्रोग्राम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस डेयरी के चेयरमैन बन्नाराम मीणा रहे विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती मीरा देवी रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रैणी पंचायत समिति सदस्य राज मीणा ने की। कार्यक्रम में सरस डेयरी के चेयरमैन बन्नाराम मीणा को ग्रामीणों ने 51 किलो की माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। वही विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती मीरा देवी का शॉल उढ़ाकर तथा पुष्पो के द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में ढांचा दंगल के साथ-साथ सभी भक्तों को व ग्रामीणों को पंगत में बैठा कर भोजन प्रसादी कराई गई। ढांचा दंगल में विष्णु पचवारा(पीपली पातल बॉस), कृपाल नेहड़ा(मेजोड़), स्योराम(सरजोली) एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला सचिव मीनाक्षी मीणा, सोनू शर्मा, राकेश कुमार बलाई, राज मीणा, रामकरण भाया, रामकिशोर, बद्री मीणा, देवी साहब टेलर,भौरे लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच का संचालन हरिकिशन मीणा ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है