महिला चिकित्सक की ज्वांइनिग मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान, 6 जुलाई तक महिला चिकित्सक ने नही संभाला कार्यभार तो 7 जुलाई से होगा चक्का जाम धरना एवं विरोध प्रर्दशन

पदभार नही संभालने वाली महिला चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के साथ - साथ दूसरी महिला चिकित्सक लगाने की मांग को लेकर लिखा चिकित्सा मंत्री को पत्र

Jun 17, 2020 - 19:24
 0
महिला चिकित्सक की ज्वांइनिग मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान, 6 जुलाई तक महिला चिकित्सक ने नही संभाला कार्यभार तो 7 जुलाई से होगा चक्का जाम धरना एवं विरोध प्रर्दशन

रैणी(अलवर)- रैणी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर  महिला चिकित्सक सोनिका चंद्रा द्वारा पदभार नही संभालने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मीना के नेतृत्व में विधानसभा क्षैत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिला चिकित्सक पर कठोर कार्यवाही करने के साथ साथ दूसरी महिला चिकित्सक लगाने की मांग चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार से की हैं हम आपको बता दे की प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मीना ने ट्वीट कर एवं पत्र भेजकर चिकित्सा मंत्री को बताया हैं की रैणी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर राजस्थान सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश लिस्ट दिनांक 11 मार्च 2020 को महिला चिकित्सक के पद पर डाँ सोनिका चंद्रा की नियुक्ति की गई लेकिन महिला चिकित्सक सोनिका चंद्रा द्वारा दिनांक 15 जून 2020 तक पदभार नही संभाला गया इस मामलें को लेकर कई बार स्थानिय अधिकारीयों सहित जिम्मेंदार स्वास्थय विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नही हुआ सरकार द्वारा महिला चिकित्सक की रैणी स्वास्थय केंद्र पर नियुक्ति होने के बाद क्षैत्रिय महिलांऐ अधिक खुश हुई लेकिन महिला चिकित्सक द्वारा पदभार नही संभालने के बाद उनके सपने साकार होने की जगह टूट गयें समझ नही आरहा की आखिर महिला चिकित्सक डयूटी ज्वांइन क्यों नही करना चाहती आखिर सरकार महिला चिकित्सक पर कार्यवाही क्यों नही करना चाहती आखिर प्रसव पीड़ा से दुखदायी महिलाओं का सम्मान सरकार क्यों नही करना चाहती इस तरह के यह सवाल क्षैत्रिय महिलाओं के मन को एक बार सोचने तक मजबूर कर देते हैं महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सहित लोगों ने पत्र के माध्यम से चिकित्सा मंत्री सहित राजस्थान सरकार को चेतावनी देकर अपिल की गई है की यदि 6 जुलाई तक महिला चिकित्सक ने रैणी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर पदभार नही संभाला तो 7 जुलाई से चक्का जाम, आन्दोलन ,धरना विरोध प्रर्दशन किया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेंदारी राजस्थान सरकार की रहेगी। आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान हमेशा से रखती आई हैं एवं आगे भी महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के साथ लड़ती रहेगी मांग नही मानने पर सरकार से अपने हक की लड़ाई जारी रहेगी । 
 

योगेश गोयल की रिपोर्ट 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow