बैखौफ आवाज अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस थाना राजगढ़ मे हुई ग्राम रक्षकों के साथ विशेष वार्ता

Nov 12, 2020 - 02:23
 0
बैखौफ आवाज अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस थाना राजगढ़ मे हुई  ग्राम रक्षकों के साथ विशेष वार्ता

अलवर,राजस्थान / महावीर सैन
राजगढ़ ::- महिला एवं बालिका अत्याचार एवं हिंसा के विरोध  चलाए जा रहे अभियान आवाज के तहत ग्राम शिक्षकों के साथ राजगढ़ थाना में मीटिंग का आयोजन किया गया। राजगढ़ CHO हरिसिंह घायल ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेश में महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानून के प्रति सजग करने लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं/ बालकों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य चलाए जा रहे विशेष अभियान "बैखौफ आवाज"  के  मध्यनजर आज जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री तेजस्वनी गौतम आईपीएस  के निर्देशानुसार पुलिस थाना राजगढ़ के ग्राम रक्षकों के साथ थाना परिसर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम रक्षकों को बेखौफ आवाज अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया तथा उनको अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वह थाना इलाका में महिला व बालिका अत्याचार संबंधित घटित किसी भी घटना से तुरंत पुलिस के साथ साझा करने एवं समाज में महिलाओं/ बालिकाओं को सम्मान दिलाने व उनकी आवाज बेखौफ पुलिस व प्रशासन तक पहुंचाने के प्रति जागरूक  किया गया। 


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................