गोविंदगढ़ के मालपुर पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर: 81 मरीजों की हुई जांच
अलवर जिले के गोविंदगढ़ उपखण्ड के मालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लूपिन फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर और राजस्थान सरकार द्वारा अलवर जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और सुधार के लिए चलाए जा रहे साझा कार्यक्रम का हिस्सा था।
- 81 मरीजों की जांचें की
शिविर में मेडिकल टीम ने मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से सेवाएं प्रदान कीं। कुल 81 मरीजों की निशुल्क जांच की गई, जिनमें बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी, एचबीए1सी, इको 2डी, एचआरसीटी और एक्स-रे शामिल थे। अधिकांश मरीज सांस संबंधी, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित थे।
शिविर में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रोहित, एएनएम सरोज, शिविर संचालक सुनील सैनी, अमित जांगिड़, राहुल जांगिड़, गौरव सैनी, डीईओ धर्मेंद्र, ईसीजी रविता चौधरी, महेश शर्मा, पुष्पेंद्र गहलोत, सपना शर्मा और नितेश सैनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। लाभार्थियों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और शिविर आयोजित करने तथा इन्हें स्थायी बनाने की मांग की।

