बयाना पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पहाडिया

Feb 14, 2021 - 01:00
 0
बयाना पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पहाडिया
बयाना में पहाडिया का स्वागत करते लोग 

बयाना (भरतपुर,राजस्थान/ राजीव झालानी) भाजपा एससी मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश प्रवक्ता गोपाल पहाडिया के शनिवार को बयाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से फूल मालाऐ व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस बयाना के गांव मुर्रिकी में युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा के निवास पर वहां के ग्रामीणो व भाजपाईयो की ओर से गोपाल पहाडिया का फूल मालाऐ व साफा पहनाकर और भगवान श्रीराम सीता की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होने किसानो की समस्याओ का निदान कराये जाने की मांग की। इस भाजपा नेता पहाडिया का दमदमा रोड स्थित कालौनी वाशिन्दो की ओर से तथा कस्बे के जवाहर चैक बाजार में व्यापारियो की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होने मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि देश में विकास के जितने कार्य मोदी सरकार ने करवाये है किसी ने नही करवाये। पहाडिया ने मोदी सरकार की रीति नीतियो व अन्य योजनाओ का पर भी प्रकाश डालते हुऐ कहा कि विपक्ष कृषि विधयेक को लेकर भ्रम फैलाकर किसानो को भडकाने का काम कर रहा है। जबकि कृषि विधयेक पूरी तरह किसानो के हित में है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................