प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय माली ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sep 13, 2021 - 15:45
 0
प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय माली ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

सीकर (राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) शिक्षा मंत्री व काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नीमकाथाना के युवा संघर्षशील किसान नेता विजय माली ने मिलकर उनको नीमकाथाना में हो रहे अवैध खनन व हाल ही में पत्रकार दीपक शर्मा पर हुए हमले के मामले में मंत्री साहब को अवगत कराया। माली ने कहा कि वर्तमान में पत्रकार सुरक्षित नही तो आम नागरिक तो बहुत दूर की बात है साथ ही माली ने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब रिपोर्ट दर्ज करवाने जाते है तो उनको डराया,धमकाया जाता है। जिससे नगरिक अपने आप को असहज,ओर डरा हुआ महसूस करते है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम पर भी अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में अवैध खनन बहुत तेजी से हो रहा है। जिससे आम नागरिको में डर समाया हुआ है। और पिछले दिनों तो विधानसभा में 2 जगह गोली चलने से उनकी उसी टाइम मृत्यु हो गयी थी। मंत्री डोटासरा ने पूर्ण रूप से आश्वस्त करके तुरन्त कार्यवाही करने के आदेश दिए।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................