सशक्त मंडल शक्ति बूथअभियान के तहत बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने पर हुई चर्चाएं

Sep 13, 2021 - 15:54
 0
सशक्त मंडल शक्ति बूथअभियान के तहत बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने पर हुई चर्चाएं

रामगढ़ (अलवर,राजस्थान/ अमित भारद्वाज) सशक्त मंडल शक्ति बूथ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के मंडल रामगढ़ की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए। रामगढ़ कस्बे में स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन हुआ बैठक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष पूर्व डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राम अवतार चौधरी, पवन जैन रहे वही विशिष्ट अतिथि बतोर पूर्व जिला अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह पाटा, भाजपा से रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे सुखवंत सिंह आदि रहे। यह बैठक प्रदेश में चल रहे बूथ शक्ति अभियान के तहत आयोजित की गई जिसमें पार्टी की आगामी छोटे-बड़े चुनाव एवं विशेष तौर पर आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई। 
बैठक के दौरान  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कि मौजूदा राज्य सरकार कांग्रेस से आम जनता की समस्या हल नहीं की जा रही है मौजूदा कांग्रेस सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए इधर उधर भाग दौड़ कर रही है।प्रदेश में चारों और आम जनता बढ़ती बिजली व पानी की दरों को लेकर त्राहि-त्राहि मचा रही है परंतु कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री और इस सरकार के विधायक व अन्य पदाधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। विधानसभा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के अनुसार मौजूदा राज्य सरकार कॉन्ग्रेस के पास बजट तो काफी है परंतु यह आम जनता की भलाई के लिए नहीं बल्कि अपनी खुद की जेबें भरने के लिए है। इस  दौरान रामगढ़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , कैलाश खंडेलवाल, गोपाल ठेकेदार, रतन सिंह ,चेयरमैन पूरणमल चौधरी, बगड़ मंडल के अध्यक्ष सचिन पालीवाल, मनोज सोनी, जगमोहन सोनी, नरेंद्र चौधरी, रोहित शर्मा, दिनेश चौहान ,सुभाष जैमनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................