आमेट नगरपालिका मे गठन के बाद विपक्ष मे जोरदार आक्रोश, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Jan 16, 2021 - 18:30
 0
आमेट नगरपालिका मे गठन के बाद विपक्ष मे जोरदार आक्रोश, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

राजसमंद (राजस्थान/ रंजीता सुथार) राजसमंद के आमेट नगर पालिका मे गठन के बाद से विपक्ष मे जोरदार आक्रोश है। करीब एक वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद आखिर आज विपक्ष का असंतोष खुलकर जनता के सामने आया। भाजपा के पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शनकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विपक्ष के नेता रमण कंसारा ने आरो लगाया है कि अभी तक कोई बोर्ड की बैठक नही हुई है।इसके अलावा भाजपा के वार्डवासियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनमे कोई विकास कार्य तो दूर सफाई और सडकों की व्यवस्था तक नही हुई है। जिससे वार्डवासी खासे नाराज है। पालिकाध्यक्ष संवेदनहीन होकर पक्षपात कर रहे है।नगर के प्रमुख चौराहे वीरपत्ता सर्किल बुरी हालत मे है। जिसकी मरम्मत की मांग कई बार मौखिक और लिखित रुप से दी गई है लेकिन पालिका बोर्ड ने इस पर कोई कार्य नही करवाया है। जिससे शहर के सौन्दर्य मे ग्रहण लग गया है। भाजपा पार्षदों ने मांग की है कि पालिकाध्यक्ष और आयुक्त को निर्देशित किया जाये कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही रुप से करे और जनता के साथ पक्षपात नही करे।यदि ऐसा नही होता है तो भाजपा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक बडा आन्दोलन करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................