राष्ट्र भक्ति का संगम गूंजे भारत माता के जयकारे, भाजपाइयों ने किया पूरा शहर तिरंगा मय

भाजपा ने मनाया 75 वा स्वतंत्र दिवस अमृत महोत्सव के रूप में

Aug 14, 2021 - 15:35
 0
राष्ट्र भक्ति का संगम गूंजे भारत माता के जयकारे, भाजपाइयों ने किया पूरा शहर तिरंगा मय

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अमृत महोत्सव के तहत भीलवाड़ा शहर में 11 स्थानों से प्रातः 9 बजे तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर 10:30 बजे रेलवे स्टेशन अंबेडकर चौराहा पर एक साथ आकर संगम हुआ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महंत बाबू गिरी  महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के द्वारा झंडी दिखाकर प्रारंभ की गई जो कतारबध होकर प्रमुख चौराहों एवं मार्केट से होते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर समापन हुआ तिरंगा यात्रा में लगभग 400 झंडे बैनर लेकर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी  शहर में निकले मानो पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगामय हो गया

पूरा शहर तिरंगामय हुआ, 11 स्थानों से एक साथ पहली बार तिरंगे लेकर मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी एक साथ निकले

शहर के 4 भाजपा मंडल ,7 मोर्चा द्वारा भीलवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वे स्वतंत्रता  दिवस की पूर्व सुबह पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई शहर में मानो देशभक्ति की अलख जग गई भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, जिला प्रमुख बरजी देवी भील ,नगर परिषद चेयरमैन राकेश पाठक द्वारा 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली बार ऐसी भव्य तिरंगा रैली निकाली भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली  भीलवाड़ा शहर के शास्त्री नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी के नेतृत्व में प्रातः 9 बजे कावा खेड़ा इनकम टैक्स ऑफिस से अंबेडकर सर्किल रेलवे स्टेशन पहुंचे सुभाष नगर मंडल के अध्यक्ष रमेश राठी के नेतृत्व में प्रातः 9 00 बजे मोदी ग्राउंड आर सी व्यास कॉलोनी भीलवाड़ा पर एकत्रित हुए वहां से प्रारम्भ होकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर पहुँचे प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन के साथ कुंभा सर्कल से प्रातः10:00 बजे रेलवे स्टेशन अंबेडकर चौराहे पहुंची गणेश नगर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह सिंगीवाल के नेतृत्व में  शिव मंदिर पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर पहुंची साथ ही भाजपा के 7 मोर्चा द्वारा  युवा मोर्चा, ,मंजू पालीवाल  महिला मोर्चा ,राजेश सेन ओ बी सी मोर्चा,  पूरण डिडवानिया, एससी मोर्चा , महेन्द्र मीणा ,एसटी मोर्चा , तेजेंद्र गुर्जर किसान मोर्चा ,इमरान कायमखानी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्रा मैं तिरंगे झंडे एवं भाजपा के झंडे लहराते हुए लेकर निकले
 सभी 4 मंडल एवं  7 मोर्चा द्वारा एक साथ रेलवे स्टेशन चौराहे पर संगम हुआ तो वहां देखता ही बन रहा था पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत व भारत माता की जय कारों से गूंज उठा  हो तिरंगा यात्रा कतार बद्ध चल कर भारत माता की जय हो .. वंदे मातरम.. के के नारों के गुंजायमान के साथ मुख्य बाजारों से गुजरते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर समापन हुआ तिरंगा यात्रा के दौरान भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद एवं सुभाष चंद्र बोस कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  स्वागत किया गया
 इस कार्यक्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली, विधायक  विट्ठल शंकर  अवस्थी, जिला प्रमुख बरजी देवी  भील, सभापति राकेश  पाठक ने सूचना केंद्र पर संबोधित भी किया इस अवसर पर उप सभापति राम लाल योगी सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आचलीया बाबूलाल टाक ,रामेश्वर छिपा, प्रहलाद त्रिपाठी नंदलाल गुर्जर ,राजेश सेन मुरलीधर जोशी, बंसी लाल पटेल ललित अग्रवाल कैलाश जीनगर एवं पार्षद सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं इस भव्य तिरंगा रैली में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रैली निकाली

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................