पीडित पक्ष को मिल रही है जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म के आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कामां सीओ से मिला पीडित पक्ष

Jul 13, 2020 - 22:07
 0
पीडित पक्ष को मिल रही है जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म के आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कामां सीओ से मिला पीडित पक्ष

कामाँ,भरतपुर 
भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व नाबालिग लडकी से गांव के ही लोगो ने जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया।  पीडित पक्ष ने जुरहरा थाने में गांव के नामजद  तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुऐ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के एक माह वाद भी दुष्कर्म के आरोपी खुलेआम घूम रहे है। ओर पीडित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।  जानकारी के अनुसार आज पीडित पक्ष के आधा दर्जन लोग दुष्कर्म के आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कामां सीओ प्रदीप यादव से मिले ओर न्याय की गुहार लगाई।  पीडित पक्ष का कहना है की आऐ दिन दुष्कर्म के आरोपी पीडित पक्ष को जान से मारने की धमकी देते है।  साथ ही मुकदमा वापस लेने का भी दवाव वना रहे है।  पीडित पक्ष के लोगों का घर से निकलना दुष्वार कर रखा है।  साथ हि कामां सीओ का कहना है की अभी अभी  हमे इस घटना के वारे में जानकारी हुई है।  शीघ्र ही घटना की जांच कर आरोपीयो के खिलाफ संख्त कार्यवाही की जावेगी।  जो भी लोग इस घटनाक्रम में दोषी पाऐ जाऐगे उनके खिलाफी कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

  • संवाददाता हरिओम मीना की विशेष रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow