लक्ष्मणगढ़ विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर , विधायक व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित

आतिशबाजी चलाते हुए मिठाइयों का किया वितरण, विधायक व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति की छवि धूमिल नहीं होने दूंगा भ्रष्टाचार ना करूंगा ना करने दूंगा:-अशोक बना

Sep 24, 2021 - 06:32
 0
लक्ष्मणगढ़ विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर , विधायक व मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित

लक्ष्मणगढ़ अलवर ( गिर्राज प्रसाद सोलंकी)

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में कार्यरत विकास अधिकारी दिनेश चंद शर्मा का स्थानांतरण को लेकर संपूर्ण पंचायत समिति क्षेत्रवासियों खुशी में फूले नहीं समाए क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों ने मिलकर स्थानीय विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ जौहरी लाल मीणा का भव्य स्वागत किया और ज्ञापन देते हुए विधायक महोदय और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया वहीं इस आयोजन में जमकर के आतिशबाजी हुई मिठाइयों का वितरण हुआ लक्ष्मणगढ़  विकास अधिकारी के बारे में विभिन्न लोगों के मुख से चर्चाएं सुनने को मिली विकास अधिकारी के कार्यकाल में लक्ष्मणगढ़ की सबसे बड़ी पंचायत समिति वर्षों पुरानी जिस पर भ्रष्टाचार की छाप नहीं थी वह आज इस अधिकारी के होते हुए नरेगा घोटाले को लेकर के विश्व में खबर को उजागर कर डाला और यहां तक बताया की यह तो मात्र एक लक्ष्मणगढ़ ग्राम पंचायत का ही मामला करोड़ों का घोटाला था पंचायत समिति सहित संपूर्ण ग्राम पंचायत के अंदर इस तरह के घोटाले विद्यमान थे पर शिकायत कर्ताओं ने मात्र 1 ग्राम पंचायत की शिकायत की जिसकी जांच प्रथम विकास अधिकारी के द्वारा की गई जिसमें लीपापोती कर करके मात्र 16 हजार की जांच दिखाइए जबकि घोटाला करोड़ों का था विधायक महोदय से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कोरोना काल में आमजन के व्यवहार सही नहीं था । इस अधिकारी का महिला कर्मचारियों के प्रति व्यवहार सही नहीं था महिला की आंखों में भी आंसू ला दिया इस अधिकारी ने इसकी ऐसी तानाशाही रवैए दकी शिकायत मुख्यमंत्रीमंत्री महोदय को व क्षेत्रीय विधायक को जनता के द्वारा दी गई थी जनता की मांगो का मान सम्मान रखते हुए मुख्यमंत्री में विधायक आज धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आतिशबाजी मिठाई का वितरण और भव्य स्वागत क्षेत्रीय विधायक का क्षेत्र की जनता ने किया। इस आयोजन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सहित राजेंद्र व्यास कांग्रेश प्रभारी राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र, जयराम महंत पूर्व प्रधान राजगढ़, पूर्व प्रधान और कांग्रेसी प्रत्याशी विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ शीला मीणा,गौरीशंकर विजय जकावत खान कांग्रेसी नेता शहाबुद्दीन सरपंच जोनाखेड़ा ,योगेश पाराशर हसनपुर, नूतन शर्मा, जाकिर हुसैन एडवोकेट, सचिन मीणा, संपत राम मीणा प्रभारी ग्राम खोहरा गढ़वास, इकबाल खान लियाकत खान विश्राम मीणा सरपंच बड़का आरिफ एडवोकेट साबू खान समय चंद, प्रकाश प्रजापत, कालू मीणा,सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता गणमान्य लोग एकत्रित रहे।इनका क्या कहना :-मुझे क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करनी है जनता के अनुरूप जनता के हित में जो अधिकारी कार्य करेगा बना रहेगा अधिकारी जनता के हित में कार्य नहीं करेगा जनता और दुखी रखेगा मैं उसे अपने क्षेत्र में नहीं हूं कार्य करने दूंगा तानाशाही भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे जनता ने नकारा हमारी सरकार ने उसकी विदाई कर दी जय जनता।
                                    जौहरी लाल मीणा
                    विधायक राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र

विकास अधिकारी दिनेश चंद शर्मा के रहते हुए इसने हमारी ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ का विकास का पैसा अपनी पंचायत समिति में लगा डाला इससे गांव का विकास रुका है नरेगा में घोटाले में लापरवाही अधिकारी की गई है। और संपूर्ण पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की उच्च स्तरीय जांच हो

                        गंगा लहरी प्रजापत (सामाजिक कार्यकर्ता)
                                             लक्ष्मणगढ़

अधिकारी गया है एक रावण मरा है ऐसे अधिकारी को अपने मूल विभाग में भेजना चाहिए सरकार के पास चिकित्सकों का अभाव है इन्हें रसमलाई के विभाग ना दे कर के आयुर्वेद विभाग में कार्यरत करें भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ आप हमारी पंचायत समिति की छवि को धूमिल किया है ऐसे अधिकारी ने इनके कार्यकाल के सीआईडी सीबी से जांच होनी चाहिए हम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

                      जितेंद्र शर्मा (आरटीआई कार्यकर्ता)
                                      लक्ष्मणगढ़

लक्ष्मणगढ़ की जनता इस अधिकारी के रवैए को सहन नहीं कर पा रही थी अधिकारी का तानाशाही रवैया और भ्रष्टाचारी के आरोप लग रहे थे मैंने इनसे 15 दिन पूर्व भी कह दिया कि आप अपना स्थानांतरण करा लीजिए मैं तो इनका स्थानांतरण जैसलमेर जोधपुर चाहता था।
                        अशोक बना
                         (अध्यक्ष)
      सरपंच संघ पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................