राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 41 जिलों से 82 टीमें ले रही भाग
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिले में स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए रखी गई है। इसमें राजस्थान के 41 जिलों से 82 टीमें और 6 अकादमियों से 12 टीमें भाग लिया कुल 94 टीमें और 1128 खिलाड़ी हिस्सा लिया इनके साथ 50 सदस्यीय चयन समिति व रेफरी और जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल तिजारा के नेतृत्व में 150 अध्यापक व प्रिंसिपल सहयोग किया गया।
शुभारंभ 29 सितंबर सुबह 11 बजे किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किशनगढ़बास पूर्व विधायक रामहित सिंह यादव ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी। पहले तीन दिन यानी 29, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को लीग मैच होंगे, जबकि 2 से 5 अक्टूबर तक नॉकआउट मुकाबले होंगे। इस मौके पर के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, खैरथल नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अशोक डाटा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण जसोरिया, टिल्लू शर्मा, अनिल माधव, रामबाबू जाटव व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।