ड़ीग -भरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल

Jan 11, 2022 - 12:33
 0
ड़ीग -भरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग  घायल

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग -भरतपुर मार्ग पर पीपी एल स्कूल के पास दो बाइकों के टकरा जाने से एक बाइक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आर बी एम हॉस्पिटल भरतपुर रैफर किया गया है।
बताया जाता है कि सोमवार की शाम डीग भरतपुर मार्ग पर  पी पी एल स्कूल के पास दो बाइकों के टकरा जाने से एक बाइक पर सवार जीतू 35 वर्ष पुत्र जगराम जाट और केशव 25 वर्ष पुत्र दरब सिंह जाट निवासीयान गांव लुहासा थाना नदबई घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए भरतपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के समय दोनों बाइक सवार कुम्हेर की ओर से ड़ीग आ रहे थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है