पशुधन सेवा अभियान अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविरों का हुआ आयोजन

Feb 20, 2021 - 23:42
 0
पशुधन सेवा अभियान अंतर्गत पशु चिकित्सा शिविरों का हुआ आयोजन

बहरोड (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) पशुपालन विभाग अलवर द्वारा 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाए जा रहे पशुधन सेवा अभियान अंतर्गत आज बहरोड़ तहसील से ग्राम कीरतसिंह पुरा एवं गुर्जरवास में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।  वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय मंडोवरा ने बताया कि पशु पालन विभाग द्वारा पशुपालकों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम गुर्जरवास में डॉ अर्चना शृंगी एवं ग्राम कीरतसिंहपुरा में डॉ पूरनमल यादव के नेतृत्व में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 33 पशुपालकों के 363 पशुओं का उपचार किया गया। जिसमें 43 पशुओं का सामान्य उपचार, आठ पशुओं का क्रत्रिम गर्भाधान, 195 पशुओं को क्रमिनाशक दवा, 65 पशुओं को बाह्य परजीवी नाशक दवा छिड़काव एवं 19 पशुओं का मोके पर बांझपन निवारण हेतु उपचार किया गया। शिविरों में पशुपालक गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ विजय मंडोवरा द्वारा पशु पालकों को राष्ट्रव्यापी क्रत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ पूरनमल यादव द्वारा पशुपोषण, बाँझपन के कारण एवं निवारण एवं डॉ अर्चना शृंगी द्वारा पशु टीकाकरण एवं उनका महत्व की जानकारी पशुपालकों को दी गई। शिविरों में अजीत सिंह, सुमन, प्रशिक्षु पशुधन सहायक अविनाश सैनी, अरुण कुमार, नितिन यादव, सुंदर सिंह आदि ने सेवाएं प्रदान की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................