राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र मे मतदाताओ ने चुनी गांवो की सरकार

Oct 12, 2020 - 02:22
 0
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र मे मतदाताओ ने चुनी गांवो की सरकार

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 34 ग्राम पंचायतों के 168 मतदान केंद्रों पर कुल 120498 मतदाता है जिनमे से 98717 मतदाताओ ने अपने मत का प्रयोग किया। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में टोटल 81.92% मतदान हुआ। जबकि सबसे अधिक नांडू पंचायत में 91.96 प्रतिशत मतदान हुआ व सबसे कम तालाब पंचायत में 72.06 प्रतिशत मतदान रहा। कोरोना महामारी के दौरान हो रहे चुनाव में लोगों मे काफी उत्साह रहा लोगो ने बड़चड कर मतदान किया। सरपंच पद के प्रत्याशी घर-घर से मतदाताओं को वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर लाते दिखे।

राजगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत:- 

  • धीरोड़ा से विश्राम मीना, 

  • राजौरगढ से जयराम, 

  • श्यालुता से सविता, 

  • नया गांव बोलका से यादराम मीना,

  • नांडू से नरेंद्र गुर्जर, 

  • गोलाका बास से सरदार मीना,

  • बीघोता से कमलेश कुमार मीना,

  • धमरेड से रामोती देवी, 

  • तालाब से रामवती देवी, 

  • टहला से प्रेमबाला शर्मा, 

  • थाना राजाजी से राजु वकील, 

  • टोडा जयसिहंपुरा से श्योबाई, 

  • सुरेर से राजकुमारी, 

  • अलेई से राजेश कुमार मीना,

  • मल्लाना से पूजा मीना, 

  • फिरोजपुर से रामकिशन मीना,

  • दुब्बी से मुन्नी देवी मीना, 

  • बिरकड़ी से विमला देवी, 

  • तिलवाड़ से सुगनचंद शर्मा, 

  • राजपुर बड़ा से अंजना शर्मा, 

  • घेवर से रामकरण बैरवा, 

  • मोतीवाड़ा से सुनीता मीना, 

  • खोह दरीबा से गीता देवी, 

  • कलेशान से राधा मीना, 

  • कुण्डला से राजेश कुमार बैरवा,

  • ढिगावड़ा से कमलेश कुमार मीना, 

  • पलवा से फीता देवी, 

  • बलदेवगढ़ से ममता देवी, 

  • नीमला से पिंकी मीना,

  • पुराना राजगढ़ राम अवतार सैनी, 

  • नाथलवाड़ा से मुकेश कुमार शर्मा, 

  • भजेडा सीमा मीना से, 

  • श्रीचंदपुरा उर्मिला देवी बैरवा से, 

  • सकट से मालती देवी सैनी विजयी रहे।

रिपोट- महावीर सैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow