केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाओं ने थाली बजाकर व चूल्हे पर रोटी बना कर किया विरोध प्रदर्शन

गुढा ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांति सैनी के नेतृत्व में दिया धरना

Jul 7, 2021 - 22:13
 0
केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर महिलाओं ने थाली बजाकर व चूल्हे पर रोटी बना कर किया विरोध प्रदर्शन

गुढा गौडजी (उदयपुरवाटी,झुंझनु, राजस्थान)  केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर झुंझुनू महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष  तारा देवी के आह्वान पर गुढा महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शांति सैनी के नेतृत्व में चंवरा पेट्रोल पम्प पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना- प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार व  प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ महंगाई के विरोध में नारे लगाए, विरोध प्रदर्शन करते हुए थाली बजाई तथा  रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर लकड़ियों से चुल्हा जलाकर खाना बनाकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष  शांति सैनी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते महंगाई पर केंद्र सरकार नियंत्रण नहीं करती है तो पूरे देश में मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ लंबा आंदोलन किया जाएगा।
धरने में चंवरा से  पंचायत समिति सदस्या व  ब्लॉक उपाध्यक्ष  सुनीता कसाना, ब्लॉक महासचिव  सुनीता सैनी चंवरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पिंकी देवी पौंख, पूर्व पंचायत समिति सदस्य  प्रभाती लाल सैनी पौंख, बनवारी लाल सैनी, सुरज्ञान मल सैनी, मुकेश कुमार कसाना, मनोहर लाल मिस्त्री गुड़ाढहर, सुमित्रा सैनी, सुमन देवी, चावली देवी, बिमला देवी, ममता सैनी, गीता देवी दीपपुरा, सुमन देवी चंवरा, मनोहर लाल, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक, उपेंद्र कटारिया, राहुल सैनी, निकेश, राकेश कुमार, रवि सैनी आदि महिला- पुरुष शामिल हुए।

  • रिपोर्ट:- सुमेरसिंह राव

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................