प्रदेश सचिव विमला शर्मा व उनकी टीम ने केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Jul 7, 2021 - 22:21
 0
प्रदेश सचिव विमला शर्मा व उनकी टीम ने केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

बड़ौदामेव (अलवर,राजस्थान) बड़ौदामेव कस्बा अंतर्गत अम्बेडकर सर्किल के समीप चौराहे पर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव बिमला शर्मा व उनकी टीम ने केंद्र सरकार के द्वारा कमर तोड़ बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ो की तादात में महिलाएं नजर आई।वही केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओ द्वारा नारेबाजी की गई।वही प्रदेश सचिव बिमला शर्मा ने बताया कि देशभर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बढ़ती हुई कमर तोड़ महंगाई के कारण यह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है।उन्होंने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रेहाज के निर्देशानुसार बड़ौदामेव कस्बे के अंबेडकर सर्किल के पास में टीम बिमला शर्मा के द्वारा मिट्टी से बने चूल्हों पर चाय बनाकर लोगो को पिलाई व रोटियां बनाकर खिलाई गई है।वही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते हुए गरीब लोगों का जीवन यापन करना भी दुर्भर होता जा रहा है।वही उन्होंने बताया कि जुलाई माह में कई धरने केंद्र सरकार के खिलाफ किये जायेंगे। या तो सरकार अपनी कुंभकर्णी नींदे खोले नही तो आम जनता सरकार बनाना जानती है तो गिराना भी जानती है। इस अवसर पर फूलवती देवी, शाकिरा बानो, शुशीला देवी, संता देवी, कमलेश देवी, लाड़ बाई, सहित सेकड़ो की तादात महिलाएं मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................