योग इस देह का चिदा नंद से मिलन है

Jun 21, 2020 - 23:50
 0
योग इस देह का चिदा नंद से मिलन है

डीग भरतपुर

डीग-21 जून  भाजपा ग्रामीण मंडल डीग के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से योगाभ्यास कर सोशल डिस्टनसिंग का पूर्ण पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्राम अऊ, बरौली चौथ, साँवई, खेडा ब्राह्मण, कासोट व क्षेत्र के अन्य गांवों में मनाया गया ।

मंडल अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि योग इस पंचभूत कृत देह का चिदानंद से मिलन अर्थात वो योग है जहां दुःख सुख और राग द्वेष की सत्ता ही समाप्त हो जाती है! ग्लोवल वार्मिंग के दौर में निरंतर योग व प्राणायाम से ही इम्युनिटी पावर को बरकरार रखते हुए शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखा जा सकता है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं को निरंतर योग प्राणायाम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा की योग भारतीय प्राचीन संस्कृति की परम्पराओं को समाहित करता है। भारत देश में योग का प्राचीन समय से ही अहम स्थान है। पतंजलि योग दर्शन में कहा गया है कि - योगश्चित्तवृत्त निरोधः अर्थात् चित्त की वृत्तियों का निरोध  ही योग है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ह्रदय की प्रकृति का संरक्षण ही योग है। जो मनुष्य को समरसता की और ले जाता है। भाजपा शहर मंडल  अध्यक्ष अनिल गुप्ता ओर अन्य कार्यकर्ताओ ने इस अवसर पर अलग अलग योग कर विश्व योग दिवस मनाया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow