अशोक गहलोत सरकार विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल - डॉ शैलेश

Apr 4, 2022 - 02:44
 0
अशोक गहलोत सरकार विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल - डॉ शैलेश

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) प्रदेश की काग्रेस की सरकार विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। दलितों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। सरकार की तुष्टीकरण की नीति के चलते करौली सांप्रदायिक दंगे की चपेट में है। यह बात रविवार को कस्बे में सिंहपोल गेट स्थित मुकुंदी मैरिज होम में पन्ना प्रमुखों को लेकर भाजपा शहर मंडल डीग की कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने कहीं ।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के समय किसानों को 10 दिन में कर्ज माफ करने का झूठा वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली अशोक गहलोत सरकार साढे तीन बर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी तक एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं कर पाई है । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।  भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह का स्वाफा और माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है