वाघोली से खाटू श्याम के लिए 14 वीं पदयात्रा:श्याम भक्तों का हुआ डीजे की धुन पर जत्था रवाना

Mar 1, 2023 - 11:13
 0
वाघोली से खाटू श्याम के लिए 14 वीं पदयात्रा:श्याम भक्तों का हुआ डीजे की धुन पर जत्था रवाना

उदयपुरवाटी / बाघोली/सुमेर सिंह राव


बाघोली गांव के शीतला चौक स्कूल के सामने मंगलवार को श्याम मित्र मंडल के भक्तों का 14 वीं पदयात्रा का जत्था खाटू श्याम के लिए निशान लेकर रवाना हुआ। इससे पहले बाबा श्याम की झांकी सजाई गई। पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने पूजा अर्चना की। सभी श्याम भक्तों के तिलक निकाला गया। पदयात्रा के जत्थे को सरपंच जतन किशोर सैनी व स्कूल के व्याख्याता मुकेश सैनी ने निशान दिखाकर जयकारों के साथ रवाना किया। डीजे की धुन पर नाचते गाते श्याम भगत गांव की मुख्य बाजार होते नदी बस स्टैंड से चलकर मणकसास, जहाज,मावता होते हुए रात्री खंडेला में विश्राम करेगा। श्याम भक्तों के पदयात्रा के जत्थे को ग्रामीणों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया। पदयात्रा में डेढ़ सौ श्याम भगत शामिल थे। श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत सैनी, संचालक किशन लाल सैनी, जेपी सैनी, राजेंद्र प्रसाद तसीड, नटवरलाल शर्मा,सुरेश कुमार, महेश सैनी, राजेश वर्मा ,किशोर सेन, सुरेश फौजी ,राजू लाइनमैन, विक्रम फौजी, सांवरमल नायक, श्याम लाल जांगिड़ ,पिंकी देवी, कृष्णा, संतोष, संतरा देवी सहित कई भक्तगण शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................