महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 22 को... अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित होगा कवि सम्मेलन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर बस स्टैंड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा l समिति के अध्यक्ष विमल बंसल (टोनी ) ने जानकारी देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन 22 सितंबर 2025 वार सोमवार को रात्रि 8:00 बजे से शुरू होगा जिसमें हास्य कवि गौरी मिश्रा नैनीताल, कमल मनोहर शाहपुरा, श्री राम भदावर लखनऊ, हीरामणि वैष्णव रायपुर, शिखा सिंह कानपुर सहित कई अपने हास्य कवि कार्यक्रम में भाग लेंगे l