राजगढ़: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए रैणी पुलिस मुस्तैद, मतदाताओं से निर्भीक मतदान की अपील

Oct 14, 2026 - 17:52
 0
राजगढ़: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए रैणी पुलिस मुस्तैद, मतदाताओं से निर्भीक मतदान की अपील

राजगढ़ (अलवर) / अनिल कुमार गुप्ता: आगामी पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर रैणी थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क और एक्शन मोड में नजर आ रही है। चुनावों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से थानाधिकारी बनेसिंह मीणा की अगुवाई में पुलिस जाब्ते द्वारा कस्बे में एक प्रभावी फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत रैणी थाने से की गई, जो बस स्टैंड सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा संदेश दिया। मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम नागरिकों और मतदाताओं को यह विश्वास दिलाया कि वे बिना किसी डर या दबाव के स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना है, साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना है ताकि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................