चवरा चौफुलया में लाल मुंह के बंदरों के काटने से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Aug 24, 2023 - 18:32
Aug 24, 2023 - 18:32
 0
चवरा चौफुलया में लाल मुंह के बंदरों के काटने से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
चवरा चौफुलया में इन दोनों लाल मुंह के बंदरों का दिन प्रतिदिन आतक फैल रहा है। प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीर में नहीं लेने पर गुरुवार को चवरा चौफुलया पर व्यापार मंडल व मजदूर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष नत्थू राम सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर बंदरों को पकड़ने की मांग की। सैनी ने बताया कि चंवरा चौफुलया में दो-तीन महीने से लाल मुह के चार बंदर आ गए हैं। इनमें से एक बंदर लोगों पर हमला बोलकर काट देता है।  उसको भगाने के लिए जाते हैं तो और ज्यादा हमला कर देता है इन दिनों में 20 लोगों को पहले व दो लोगों को गुरुवार को काट दिया। दोनों को इलाज के लिए पौख सीएचसी ले जाया गया वहां पर वहां के डॉक्टर ने गुढागोडजी सीएससी में रेफर कर दिया। जहां पर उपचार कर दोनों को छुट्टी दे दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन व वन विभाग से बातचीत के दौरान एक दूसरे पर कहकर सुनाई नहीं करते हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बंदर की टीम पकड़ने के लिए 50000 का खर्चा बता दिया। वह लोग कहां से लाए। आतंक फैलाने जानवरों को वन विभाग के अधिकारियों को पकड़ने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर ग्रामीणों ने चंवरा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी लालचंद चौहान से बातचीत के दौरान उच्च अधिकारियों को बताया कि बंदर ने दो ही लोगों को काटा है। यह कहकर फोन काट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक बंदर ने 20 लोगों को पहले दो लोगों को गुरुवार को काटा है। ग्रामीणों ने चेताया कि बंदरों को पकड़ने की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शुक्रवार को ग्रामीण चंवरा चौफुलया पर धरना प्रदर्शन कर अनशन पर बैठेंगे। विरोध प्रदर्शन जताने वाले मोहर सिंह किशोरपुरा, सरदार राम सैनी,सरिता सैनी, सीताराम, मुकेश, ताराचंद, शंकर ,ज्ञानचंद सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
इन लोगों को कांटा बंदर ने 
चवरा चौफुलया में लाल मुंह के बंदर ने अब तक इन लोगों को काटा है। कई लोगों का तो इलाज भी चल रहा है। गंगाराम सैनी, अनीता, छोटू राम, सीमा देवी,प्रताप बांगड़वा, नरसीराम ,संदीप सैनी ,पप्पू, इन्द्र सिंह पौख, विमला ,मोहनी, होशियार सिंह, लक्ष्मण ,सुभाष, सुरज्ञान, घनश्याम ,कौशल्या, जितेंद्र व अन्य 5-6 लोग राहगीर आदि शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................