पंचायत चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Nov 1, 2026 - 19:44
 0
पंचायत चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भरतपुर। (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। पंचायत आम चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशों पर जिलेभर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष पुलिस सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिसके तहत जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थानाधिकारियों मय जाब्ता द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों एवं संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च, पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) तथा सघन नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की टीमें गांवों में पहुंचकर आमजन से  संवाद स्थापित कर रही हैं तथा चुनाव के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दे रही हैं।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी
पंचायत चुनावों की दृष्टि से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस अधिकारी स्वयं इन मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्गों एवं कानून व्यवस्था से जुड़े पहलुओं का आकलन कर आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय स्थिति उत्पन्न न हो।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, उपद्रवी एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। जिला पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भय, दबाव, प्रलोभन अथवा अशांति फैलाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सके।

चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना (आईपीएस) ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना आईपीएस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पंचायत चुनावों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार के भय, दबाव एवं प्रलोभन में नहीं आए।
सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करें। पंचायत चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर 9530411127, 9530411128, 8764862756 अथवा 100/112 तथा अपने नजदीकी पुलिस थाने पर देवें। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है