​जिला अग्रवाल संस्थान के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

Nov 1, 2026 - 19:45
 0
​जिला अग्रवाल संस्थान के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  स्थानीय गुप्ता नर्सिंग होम में रविवार को स्व.श्री ओमप्रकाश गर्ग सरायवाले (सिंघानिया) की पुण्य स्मृति में खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान एवं लायंस क्लब खैरथल 'शक्ति' के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके फलस्वरूप कुल 104 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
​शिविर का विधिवत शुभारंभ एडीएम शिवपाल जाट, जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, लायंस क्लब खैरथल शक्ति के अध्यक्ष ललित सिंघानिया तथा सिंघानिया परिवार के सुरेंद्र सिंघानिया व अशोक सिंघानिया द्वारा किया गया। 
रक्त संग्रहण का कार्य अलवर के मक्खन लाल चैरिटेबल ब्लड बैंक की मेडिकल टीम एवं चिकित्सकों द्वारा संपन्न कराया गया।
 ​इस अवसर पर जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। सामान्य खान-पान से 15 दिनों के भीतर शरीर में पुनः रक्त की पूर्ति हो जाती है तथा रक्तदान के अगले दिन से व्यक्ति अपनी सामान्य दिनचर्या जारी रख सकता है। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर छह माह में एक बार रक्तदान करने का संदेश दिया।
शिविर के समापन अवसर पर ब्लड बैंक की चिकित्सक टीम द्वारा आयोजन की सफलता पर सिंघानिया परिवार, खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान और लायंस क्लब शक्ति को स्मृति एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संदीप अग्रवाल, नरेश गर्ग, एडवोकेट भानु, अभिषेक गोयल, सुभाष गोयल, दिनेश गर्ग, पूरण गर्ग, दामोदरप्रसाद गोयल, सुरेश गोयल, नीलम गुप्ता, अमन गुप्ता, त्रिलोक जांगिड़, ओमप्रकाश मंगल, लालचंद गोयल, महेश चंचलानी, जसपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, ललित CA, अनिल चंचलानी, नितेश डाटा, घनश्याम गोयल, ओमप्रकाश यदुवंशी, बबीत गर्ग, सहित संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं युवा रक्तदाता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है