पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ को लेकर  विद्यालय में किये 151पौधे रोपित

Aug 31, 2023 - 18:38
Aug 31, 2023 - 18:57
 0
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ को लेकर  विद्यालय में किये 151पौधे रोपित
फ़ोटो/ वृक्षारोपण करते ग्रामीण व युवा शक्ति टीम

राजगढ़। उपखंड क्षेत्र के गांव धमरेड स्थित राउमावि खेल मैदान में युवा शक्ति टीम एंव ग्रामीणो के सहयोग से   151 पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम शुभारम्भ उपखंड अधिकारी ओपी मीना व  सरपंच रामोती देवी मीणा ने किया। इस मौके पर बरगद, आम राज्य वृक्ष खेजड़ी, गुलाब पीपल अशोक व आंवला सहित 14 क़िस्म के पेड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उपखंड अधिकारी व शेरसिंह ने युवा शक्ति को प्रोत्साहित करते पेड़ की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने खेल मैदान की चारदीवारी को नुकसान पहुचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल दिनेश चन्द सैनी, नीरज, सुरेन्द्र विजय, पूर्णमल शर्मा, प्रकाश भाबला, रवी मीणा, कालुराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow