विधानसभा चुनावों को लेकर पर्यवेक्षक ने कांग्रेसियों की ली बैठक

Aug 31, 2023 - 18:49
Aug 31, 2023 - 19:06
 0
विधानसभा चुनावों को लेकर पर्यवेक्षक ने कांग्रेसियों की ली बैठक

कठूमर,अलवर 
कठूमर उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भरतपुर संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस पर्यवेक्षक हरियाणा की विधायक गीता भुक्कल ने  कठूमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बोराम  गुर्जर बराड़ा ने की। बैठक में पर्यवेक्षक गीता भुक्कल ने गहलोत सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए  राजस्थान में पुनः कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही। और कहा कि हम सभी को एकजुट होकर यह चुनाव लड़ना है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बोराम बराड़ा ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। और संगठित होकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। हालांकि बैठक में वर्तमान विधायक बाबूलाल बैरवा नजर नहीं आए इस दौरान बताया कि उनके निवास पर भी बैठक का आयोजन होना है। इस दौरान पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, देशराज पहाड़िया विधानसभा प्रभारी, सादीखान, महासचिव रामस्नेही शर्मा, संजना जाटव, भरतपुर महापौर अभिजीत कुमार, आदित्य कुमार, महेंद्र धवन, महेश मौर्य, राजेंद्र सोमवत, विजय खोइया, घनश्याम शर्मा, कैलाश पाराशर, हरभजन ठेकेदार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान