संकट मोचन साबित हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह

अपने जनप्रतिनिधि विधायक को अपने बीच पाकर हमे न्याय की उम्मीद बंधी, दातागंज क्षेत्रीय फरियादी-- स्थान को छोड़कर अपनी कुर्सी सें उठ कर दिव्यांग की समस्या कों सुनने पहुँचे दातागंज विधायक--- संकट मोचन साबित हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह

Sep 2, 2023 - 20:54
 0
संकट मोचन साबित हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा)
बदायूँ/यूपी- जनपद बदायूँ की  तहसील दातागंज पर उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया।  जिसमें फरियादियों द्वारा विद्युत, पेयजल, सड़़क निर्माण, राशन कार्ड, सिंचाई,भूमि आदि से सम्बन्धित लगभग चालीस प्रार्थना पत्र आए,  जिसमें से चौदह शिकायती प्रार्थना पत्रों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने भी समाधान दिवस में पहुँच कर  क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराने को लेकर लोगों की समस्याओ को सुना और मौके पर दस शिकायतों का निस्तारण कराया, शेष समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा।

वही मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत नौ किसानों को 77280 रुपयें धनराशि के चेक भी दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह नें वितरित किए। जिसकी दातागंज विधायक नें पैरवी कर कृषि उत्पादन मंडी समिति दातागंज कार्यालय को शासन से पैसा स्वीकृत करवाया था। समाधान दिवस कार्यक्रम के दौरान दातागंज विधायक का एक ऐसा मानवीय चेहरा, अनोखा व्यवहार  देखने मिला जिसको देख मौजूद लोग प्रशंसा कर विधायक को अपने घर का मुखिया, संकट मोचन कहने लगे, बताते चले कि एक दिव्यांग व्यक्ति दिव्यांग वाहन चला कर तहसील में पहुँच गया  जिसको तहसील सभागार के बाहर देखते ही विधायक व उपजिलाधिकारी दातागंज ने अपने स्थान को छोड़कर अपनी कुर्सी से उठ,दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनने बाहर पहुँच गए, दिव्यांग व्यक्ति की शांति पूर्वक समस्या सुनी, समस्या सुनने के बाद तत्काल समाधान  करने का आदेश दिया।  समस्या लेकर आयी महिलाओं को अपने हाथों सें  जलपान कराया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जनता को तहसील मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है,उस समस्या का उसी स्तर पर बिना बिलम्ब किए निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नौकरी जनता की सेवा करने के लिए मिली है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवाभाव से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी समस्याऐं लेकर जो भी व्यक्ति आये, उसकी समस्या को पूरी शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये और आज जिन समस्याओं का आज निस्तारण नही हो सका है,उसका भी सम्बंधित लोगों से शीघ्र निराकरण कराया जाये। जिन लोगों के बिल संशोधन की अर्जी पड़ी हुई हैं उसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा उनकी आरसी कट गई है उनको वापस लिया जाए और उनके बिल कों ठीक कराकर बिल को जमा कराया जाए, राजस्व/भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से कराए, शासन के मंशानुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। जिससे उनको परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम के दौरान विधायक दातागंज नें उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेद्र कुमार सिंह व सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह की अच्छी कार्यशैली की प्रशंसा भी की। वही हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा फरियादियों से वार्ता करने पर कई महिलाओं और पुरुषो बुजुर्ग व्यक्तियों ने कहा कि हमारे क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया की हम सब पहले तो उनकी लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना करते हैं विधायक जी हमारे घर के सदस्य एक मुखिया जैसे हैं, हम इस तहसील समाधान  दिवस में अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक को अपने बीच पाकर हमे न्याय की उम्मीद बंधी हैं। मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के चेक पाने वाले लोगों नें कहा कि विधायक दातागंज हमारे लिए संकट मोचक साबित हुए हैं। विधायक के समाधान दिवस पहुंचते ही कोई भी व्यक्ति समाधान दिवस के बाहर खड़ा न मिला सभी के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने कों मिली। वही विधायक नें अपनी विधानसभा के समस्त अधिशासी अधिकारीयों को निर्देशित किया की समस्त जगहों पर दवाइयां का छिड़काव प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें, जिससे मलेरिया डेंगू नष्ट हो। वही सुवह समाधान दिवस के शुरुआत होने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन  एवं पुलिस अधीक्षक सिटी बदायूँ भी समाधान दिवस में आए थे जनपद में कुछ कार्यक्रम के चलते जल्दी ही चले गए। इस अवसर पर तहसीलदार एस.के.शर्मा व समाधान दिवस से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा भाजपा के नेता पदाधिकारी देवेश तोमर, शैलेन्द्र सिंह तोमर एडवोकेट , लोकेश रंजन सभासद आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................