महिलाओं ने की गाय, बछड़़े की पूजा

Sep 11, 2023 - 18:30
 0
महिलाओं ने की गाय, बछड़़े की पूजा

गुरला (बद्री लाल माली )

गुरला क्षेत्र में मे सोमवार को अपने पुत्र की खुशहाली की कामना को लेकर महिलाओं ने बछ बारस का पर्व मनाया। महीलाओं गाय व बछड़े की पूजा-अर्चना कर बछ बारस की प्रचलित कथाओं का श्रवण किया। कईं महिलाओं ने बछ बारस के पर्व का उद्यापन भी किया। पर्व को लेकर महिलाओं ने गाय के दूध व इनसे बनी चीजों से परहेज रखा। साथ ही चाकू से काटी जाने वाली वस्तुओं को नहीं खाया, वहीं माताओं ने अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए बछ बारस का व्रत रखा। सुबह जल्दी उठकर स्नान कर माताओं ने गोमाता पर चुनरी ओढ़ाकर अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना की। महिलाओं ने बछड़े को तिलक लगा बछ बारस की कथा का श्रवण किया।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................