कल्याणपुरा में परिवारों के बीच लाठीड़ंड मारपीट में 8 घायल, घटना की जांच जारी

Sep 12, 2023 - 14:56
Sep 12, 2023 - 17:03
 0
कल्याणपुरा में परिवारों के बीच लाठीड़ंड मारपीट में 8 घायल, घटना की जांच जारी

बानसूर,कोटपुतली-बहरोड़ 

बानसूर के गांव कल्याणपुरा में एक ही परिवार के दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें दोनो पक्षों के चार से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों की रामपुर सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें बानसूर उप जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

मामला मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कल्याणपुरा गांव का है। जहां एक दिन पहले भैंस के बाजरे के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर आज सुबह दोनों पक्ष आमने- सामने हो गए और लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष 4- 5 महिला पुरुष घायल हो गए। जिनको रामपुर सीएचसी लाया गया। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस रामपुर सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली।

एक पक्ष के रमेश जाट ने बताया कि एक दिन पहले हमारे ही परिवार के लोगों ने मेरे पिताजी के साथ मारपीट कर दी थी। जिसको लेकर आज हम उनको समझाने गए थे। इसी दौरान लीलाराम, राजेन्द्र, जालिम , उगनता, रिंकू, पिंकी और धोली ने हमारे ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमे एक महिला और चार पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जगदीश (60) पुत्र बल्लाराम, मदन (40) पुत्र जगदीश, रमेश (37) पुत्र जगदीश, सुरेश (32) पुत्र जगदीश, संतो देवी (30)घायल हो गए। सभी घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर कोटपुतली के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow