रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में बापू नगर विद्यालय की धूम

Sep 12, 2023 - 13:43
 0
रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में बापू नगर विद्यालय की धूम

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                             
एससीआरटी उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न  विद्यालयो के छात्र-छात्राओं ने  बढ़ चढ़ कर भाग लिया
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शर्मा ने बताया की रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापुनगर की छात्राओं ने प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान एवं गराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापुनगर  ने प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान एवं सुभाष नगर की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद लव  कुमार जोशी रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने विजय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए
 इस समारोह में निर्णायक  विजयपाल वर्मा प्रधानाचार्य कोचरिया ,चंद्र प्रकाश मारू प्रधानाचार्य, आतून,वीरेंद्र कुमार शर्मा, हरीश पंवार ,मीना भाटिया एवम सुमन थी
जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारी ममता खारोल एवं संजू शर्मा थी एवं मंच संचालन सुनीता जोशी द्वारा किया गया स्कोर शीट समन्वय निशा गुलेचा एवं कविता जीनगर द्वारा किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................