जोजावर में बी लाल हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ: मंच पर दोनों एक साथ दिखे वर्तमान व पूर्व विधायक

वर्तमान विधायक ने इशारों ही इशारों में साधा पूर्व विधायक पर निशाना

Sep 28, 2023 - 13:13
 0
जोजावर में बी लाल हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ: मंच पर दोनों एक साथ दिखे वर्तमान व पूर्व विधायक

मारवाड़ जंक्शन (मुकेश वैष्णव गोपावास) उपखंड के जोजावर में बी लाल हॉस्पिटल एण्ड जनसेवा संस्थान का भव्य शुभारंभ सारण आईजी वकतावन  महाराज के आशीर्वाद से मारवाड़ जंक्शन निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह व भाजपा के पूर्व विधायक केसाराम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बी लाल हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. जी.एस. राजपुरोहित एवं अध्यक्ष डॉ बाबूलाल ने कहा कि जोजावर में स्त्री एवं प्रसूति विभाग,हड्डी एवं जोड़ विभाग, नवजात शिशु एवं बाल विभाग,जनरल मेडिसिन विभाग,जनरल सर्जरी विभाग,गुर्दा व पथरी विभाग,नाक कान गला विभाग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों के द्वारा सेवाएं दी जाएगी । मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस हॉस्पिटल में भी चिरंजीवी योजना से मरीजों का इलाज हो इसके लिए इस हॉस्पिटल को इस योजना से  जुड़वाया जाएगा ।

साथ ही सम्बोधन में कहा जिस जोजावर को मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षैत्र का एक कोर्नर का हिस्सा कहा जाता आज वही जोजावर अनेक प्रकार कि सुविधाओं से विकसित हो रहा है जनसभा को संबोधित के दौरान वर्तमान विधायक ने इशारों ही इशारों में पूर्व विधायक पर कसा तंज कहा कि जो लोग जोजावर में कन्या महाविद्यालय खुलने पर रोक लगा रहे थे वहां आज कन्या महाविद्यालय बनकर तैयार  हो गया जाकर देख सकते हैं वही भाजपा पूर्व विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि बी लाल हॉस्पिटल की सेवाएं सराहनीय है, एवं इसका लाभ आमजन को मिलेगा । जोजावर कि जनता का सौभाग्य है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह हॉस्पिटल जोजावर  में खुला । इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, पुखसिह, पंचायत समिति सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ,शिवराज, डाउसिंह राणानाडी, भामसं के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जयसिंह , जोजावर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह राजपुरोहित, जब्बरसिंह, दौलतराम वैष्णव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................