शिशुपाल सिंह निंबाडा -- पाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर सुमेरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर
तखतगढ़ (बरकत खा)
स्थानीय कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा को कांग्रेस आलाकमान द्वारा पाली जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने से विधानसभा क्षेत्र - सुमेरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों में खुशी का माहौल हैं । शिशुपाल सिंह निम्बाडा दबंग - माहिर व एक सफल रणनीतिकार नेता हैं जिनका जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस आलाकमान द्वारा चयन करना -- कांग्रेस हाईकमान बधाई के पात्र हैं । शादी समारोह में व्यस्त होने के बावजूद भी देर रात तक नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालो का लगभग तांता बना रहा । नये जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी नि:संदेह मजबूत होगी और एकजुट होकर खडी होगी जिससे आगामी पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को निश्चय: ही फायदा होगा । श्री राहुल गांधी द्वारा चलाये गये संगठन सृजन अभियान के तहत पाली जिले की संगठन प्रभारी श्रीमति गीता भुक्कल जी द्वारा हाईकमान को भेजे गये नाम में जिलाध्यक्ष पद हेतु पहले पायदान पर अग्रणी रूप से शिशुपाल सिंह निम्बाडा का ही नाम था । विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर से उन्हें बधाई देने वालो में श्रीमान सुमेर सिंह मनवार - आकदडा, करण सिंह मेडतिया -शंकरलाल माली दुजाना, भोमाराम मीणा, चाणौद, सुभाष मेवाडा - सुमेरपुर, महेश परिहार व ललित परिहार - सुमेरपुर, पप्पू भाई बलवाना , बंशीलाल गर्ग - सान्डेराव,मांगीलाल कुमावत बाबा गांव सुखाराम दमामी - देवतरा, खीमराज खारवाल - चाणौद,मूलशंकर ओझा, पेमाराम कुमावत - सिंदरू, भूराराम देवासी - खिवांदी, नेमाराम मीणा , मोहनलाल मीणा व नारयाण सिंह राजपूत - बलाना, अर्जुन सिंह - कोसेलाव,नरेशकुमार गोगरा, पेमाराम कुमावत सिंदरू ,चम्पालाल राजपुरोहित बसंत,वायदाराम बसन्त, वक्तावरसिंह पिसावा ,कालूराम - पीसावा, हिरोबा दौलपुरा रशीदा बानौ व डायाराम मीणा -रामलाल व्यास, रामलाल माली व अमृत व्यास - दुजाना प्रमुख थे ।