जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को लाठी से पीटा: मामला दर्ज, पुलिस जाँच में जुटी

Sep 30, 2023 - 14:55
 0
जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को लाठी से पीटा: मामला दर्ज, पुलिस जाँच में जुटी

मामला उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र का है जहां गोराणा गांव में गुरुवार रात गायों के बाड़े का ताला लगा रहे भगवतीलाल तेली पर उसके ही भतीजे अर्जुन तेली ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में परिजनों ने झाड़ोल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय थाना पुलिस से म्मिली जानकारी के अनुसार - गोराणा निवासी भगवती लाल तेली रात में गायों के बाड़े में ताला लगा रहा था। पीछे से उसके भतीजे अर्जुन तेली लाठी से हमला कर दिया। आरोपी अर्जुन रिश्ते में उसका भतीजा है। लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है हमले में भगवती लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। भगवती लाल को मरा हुआ समझ कर अर्जुन मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर भगवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे झाड़ोल अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित भगवती लाल ने बताया की आरोपी अर्जुन रिश्ते में उसका भतीजा है। लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो साल पहले भी आरोपी ने उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। अर्जुन ने समाज के पंचों के साथ मिलकर उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत भी करवा दिया है। समाज अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार पर सामाजिक कार्यक्रमों में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................