प्रताप का खून हूं ना बिकूंगा ना झुकुगा हरदम स्वाभिमान के लिए लडूंगा - भीण्डर

जनता सेना का विधानसभा चुनावी शंखनाद, संवाद यात्रा के समापन पर कार्यकर्ता महासम्मेलन में जनता सेना ने दिखाई ताकत आप

Oct 2, 2023 - 07:33
 0
प्रताप का खून हूं ना बिकूंगा ना झुकुगा हरदम स्वाभिमान के लिए लडूंगा - भीण्डर

उदयपुर (मुकेश मेनारिया) जनता सेना राजस्थान की ओर से वल्लभनगर विधानसभा में पिछले तीन महीना से गांव-गांव ढाणी ढाणी जाकर के चलाई जा रही जन  संवाद यात्रा के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं को सुनने के लिए चलाया जा रहे जन संवाद कार्यक्रम का समापन रविवार को भटेवर में  स्थित काला जी बावजी प्रांगण में संपन्न हुआ ।
वही कार्यकर्ता महासम्मेलन के माध्यम से विधानसभा 2023 चुनावी शंखनाद भी हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता सेना  सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता सेना के मुख्य सलाहकार  मांगी लाल जोशी  ने की । कार्यक्रम की शुरुआत हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि से हुई। 
जहां पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों पर प्रहार किया वह किसान मोर्चा प्रमुख रूप लाल मेनारिया ने अपने उद्बोधन में  कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। क्षैत्र में लंबे समय से मौसम की मार झेलते किसानों पर बिजली कटौती के मामले को लेकर कांग्रेस  सरकार को किसानों  को मारने वाले लोकतंत्र के गुंडे बताया । वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार में नंबर एक ,पेपर लीक मामले में एक नंबर  बताया। भाजपा पर प्रहार करते हुए मेंनारिया  ने वल्लभनगर भाजपा को लबूरिया गैंग बताया। वही प्रदेश अध्यक्ष  सीपी जोशी को मीडिया के माध्यम से चेताया की वल्लभनगर में अगर कमल खिलाना है तो वर्तमान भाजपा के जन आधार से संभव नहीं है सह सम्मान जनता सेना का अगर भाजपा में विलय होता है तो कमल खिल सकता है। अगर समय रहते प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नहीं चेतते तो वल्लभनगर में भाजपा की हत्यारी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे। 

जादूगर का नहीं चलेगा वल्लभनगर में जादू - भींडर 
जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भींडर ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर  चुटकी लेते हुए  कहा कि जादूगर गहलोत का जादू इस बार वल्लभनगर में नहीं चलेगा। मेरे कार्यकाल के दौरान हुई घोषणाओं का फीता वर्तमान  विधायक काटकर वाहवाही लूटना ज्यादा दिन टिकने वाली  नहीं है। भींडर ने अपने उद्बोधन  में कहा कि हम आज भी हम  भाजपा  परिवार के  हैं पार्टी अगर सम्मान से विलय करेगी तो हम विलय होंगे लेकिन धमकियों से नहीं।   कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।  पिछले 30 सालों की राजनीति में हु लेकिन वर्तमान में  वल्लभनगर में हो रही ऐसी राजनीति पहले  नहीं देखी जहां पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को मुद्दों से भटका कर यात्रा कराकर एवं लड्डू बांट करके प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है।  वल्लभनगर में पैसों के बल पर भाजपा का टिकिट मिलता है जो मेरी सोच से परे है। करोड़ों खर्च कर लो, रावला बेचना पड़े तो पड़े लेकिन लड़ाई आर-पार लड़ेंगे

जनता सेना के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि हम जन सेवा के लिए काम कर रहे है। कर्ई लोग केवल पैसों के दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो बताना चाहता हूं कि वो 20 करोड़ खर्च कर दे मुझे रावला भी बेचना पड़े तो बेचुंगा लेकिन लड़ाई आर-पार होगी। सम्मेलन के दौरान कर्ई लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़ करके जनता सेना से जुड़े।  वर्तमान में कांग्रेस सरकार के विपक्ष की भूमिका अगर कोई निभा रही है तो जनता सेना निभा रही है। मिडिया द्वारा भाजपा में वापसी के सवाल पर जवाब दिया  की मैं महाराणा राणा प्रताप का  वंशज हु कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान  जिंदा रखूंगा। कार्यकर्ताओं का आदेश सर्वोपरि होगा। 

जनता सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन बदलेगा वल्लभनगर का समीकरण -
रविवार को  भटेवर  में आयोजित जनता सेना वल्लभनगर कार्यकर्ता महासम्मेलन कार्यकर्ताओं जनमानस पंचगनी 2023 विधानसभा चुनाव की स्थिति की दशा व दिशा तय से करेगी। वही  वल्लभनगर भाजपा का वर्तमान जनाधार के आधार पर  पार्टी के लिया राह आसान नही है।
गौर तलब है कि 2013में  भाजपा से टिकट कटने के बाद पार्टी से अलग हुए रणधीर सिंह भिंडर ने जनता सेना पार्टी के माध्यम से एक बड़ा जनाधार  भाजपा से अलग हुआ । तत्कालीन भाजपा की विधान सभा चुनाव में जमानत जप्त हुई। वही 2018विधान सभा चुनाव ने पार्टी ने फिर प्रयोग करते हुए उदयलाल डांगी पर प्रयोग किया। तब भी भाजपा को हार हुई। तथा कांग्रेस से गजेंद्र सिंह शक्तावत विजय हुए। लेकिन गजेंद्र सिंह शक्तावत के असामयिक निधन के बाद हुए उपचुनाव में पार्टी ने फिर वल्लभनगर में प्रयोग करते हुए हिम्मत सिंह झाला को प्रत्याशी बनाया l जिसकी  वजह से भाजपा को उपचुनाव  में भी  जमानत जप्त हुई। 
विधानसभा चुनाव 2023 में यह कयास लगाए जा रहे है की अगर वल्लभनगर में अगर कमल खिलाना है तो खेमे में बटी भाजपा  को एक मंच पर लाना होगा।  सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेवाड़ के सांवलियाजी में होने वाली जनसभा  से पहले जनता सेना का उक्त महासम्मेलन राजनीतिक गलियों में चर्चा का विषय बना है। वहीं राजनीतिक दृष्टिकोण से समीकरण बदलने वाला माना जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जनता सेना प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर ने किया। 

सम्मेलन में उपस्थित रहे हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी

भटेवर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सम्मेलन को जनता सेना संरक्षक मांगीलाल जोशी, संभाग प्रभारी हरिसिंह कुराबड़, प्रदेश अध्यक्ष भूरालाल मेनारिया, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश माली, युवा जनता सेना प्रदेश अध्यक्ष रमेश डांगी, शहर अध्यक्ष पंकज सुखवाल, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, पारस नागौरी, प्रधान हरिसिंह सोनीगरा, नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत आदि ने संबोधित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................